राहुल ने उठाया सवाल आखिर अनिल अंबानी की कंपनी को जमीन खरीदने के लिए पैसे क्यों दिए गए, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 2 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल मामले पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी की कंपनी को ही इसका ठेका क्यों दिया गया उन्होंने कहा कि घाटे में चल रही थी उसका ठेका नहीं लिया जाना चाहिए इसके अलावा द सा कंपनी ने 284 करोड़ रुपए क्यों दिए। राहुल गांधी यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे

उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी की कंपनी के पास जमीन भी नहीं थी जो पैसा दशा कंपनी ने दिया उसी पैसे से उन्होंने जमीन को खरीदा राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई के चीफ को राफेल डील के कारण ही पद से हटाया गया है क्योंकि नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी के बीच जो पार्टनरशिप थी हमारा काम इस पूरे मामले को देश को बताना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी डील में सिर्फ दो ही व्यक्तियों को फायदा पहुंचाया गया है वह है अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा की दशा कंपनी ने कहा था कि क्योंकि अनिल अंबानी की कंपनी के पास जमीन पर नहीं थी इसलिए उसके साथ सौदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *