नई दिल्ली 4 अप्रैल। गुरुवार को केरल के वायनाड संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इसके पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया । इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी और संघ पर हमला बोला । राहुल ने कहा कि यह लो दक्षिण की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं केरल केवल यह संदेश देने आया हूं कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत एक देश है जिस तरह से सरकार काम कर रही है। नरेंद्र मोदी और आरएसएस काम कर रहे हैं ,लोगों को लग रहा है कि उनकी संस्कृति पर ,उनकी भाषा पर हमला हो रहा है । मैं उत्तर भारत के साथ भी हूं, तो दक्षिण भारत के साथ भी हूं।
राहुल ने कहा कि बह सीपीएम के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेंगे उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि सीपीएम में शामिल मेरे भाई बहन मेरे खिलाफ बोलेंगे। मुझ पर जुबानी हमला करेंगे, लेकिन मैं पूरे प्रचार अभियान के दौरान उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलने जा रहा।
इससे पहले आज सुबह करीब 11:00 बजे राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया सुबह करीब 11:40 गांधी ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
