जयपुर 16 अप्रैल। योग गुरु बाबा रामदेव ने भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन राठौर के नामांकन के दौरान अपने योग क्रिया को दिखाकर सभी को चौंका दिया।
रामदेव ने ऑफिसर की कमरे में ही अनुलोम विलोम करना शुरू कर दिया।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यवर्धन सिंह राठौर के नामांकन में योग गुरु रामदेव शामिल होने पहुंचे थे । उन्होंने रिटर्निंग अफसर के कमरे में पहुंचने के बाद अनुलोम-विलोम करना शुरू कर दिया। राठौर जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।
इस दौरान रामदेव ने राठौर की जीत की कामना की उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से नामांकन दाखिल कर दिया है।
