रिटायर्ड प्रधानाचार्य को मदद के बहाने ‘बंटी ‘ने लगाई 1.33 करोड़ की चपत

झाँसी| साइबर कैफे में काम करने वाले युवक को बैंक में मदद के लिए लेकर जाना सेवानिर्वात प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया| प्रधानाचार्य के पुत्र ने कुछ दिनों पहले जब पिता का बैंक अकाउंट देख, तब मालूम चला कि पिता के खाते से 1.33 करोड रुपए अब तक निकल जा चुके हैं|
इसका पता चलने पर पिता-पुत्र के होश उड़ गए| उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर आरोपी बंटी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है| रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गया पुलिस पुलिस उसे तलाशने में जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *