कोलकाता 11 अगस्तः पश्चिम बंगाल मे रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि वोट बैंक के चक्कर मे ममता एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बंगाल के हिन्दू-मुसलमानो की चिंता हम करेगे। इस बार दुर्गा पूजा रोकी, तो कार्यकर्ता सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी या राहुल गांधी की कोशिशों से एनआरसी की प्रकिया नहीं रुकेगी. उन्होंने कहा कि एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है. असम में न्यायिक तरीके से इसे लागू किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पहले घुसपैठियों का वोट कम्युनिस्ट पार्टियों को मिलता था तो ममता बनर्जी घुसपैठियों का विरोध करती थीं, लेकिन जब उन्हें इससे वोट मिलने लगे तो अब वह एनआरसी का विरोध कर रही है और उन्होंने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है.
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध कर रही हैं.
इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया कि घुसपैठिए बंगाल में बम विस्फोट करते हैं, लेकिन यहां जो शरणार्थी और हिंदू-मुसलमान हैं उनके मानवाधिकारों की रक्षा कौन करेगा? ये सवाल करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने वादा किया कि बंगाल के हिंदू-मुसलमान भाइयों की चिंता हम (बीजेपी कार्यकर्ता) करेंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंद कर दिया गया, स्कूलों में सरस्वती पूजा रोक दी गई. अगर बीजेपी की सरकार आई तो हर हाल में इन्हें किया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि अगर अगली बार दुर्गापूजा को रोका गया तो भाजपा के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे.
