दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक-18.01.2024 को तहसील मऊरानीपुर के सॉफ्टवेयर अकादमी, पुरानी बैलाई मऊरानीपुर झाँसी में रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती शशि श्रीवास, चैयरमैन नगरपालिका मऊरानीपुर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित किया गया एवं सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत योजनाओं के विषय में बताया गया। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार स्थापित करें। ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस रोजगार मेले में 13 नियोक्ता कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 474 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराया गया जिसके सापेक्ष 197 अभ्यर्थियों को चयनित कर नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शशि श्रीवास, चैयरमैन नगरपालिका, मऊरानीपुर द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया एवं रोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं अंत में जिला कौशल प्रबंधक नीरज कुमार यादव, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
उक्त रोजगार मेले में जिला कौशल प्रबंधक श्री नीरज कुमार यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कीर्तिलता गौर ,श्री शिवम सिंह टी. एस. ए., श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री मधुवेन्द्र, श्री पुरूषोत्तम आदि उपस्थिति रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती शशि श्रीवास, चैयरमैन नगरपालिका मऊरानीपुर द्वारा किया गया। रिपोर्ट:अनिल मौर्य
