रोहित भार्गव बने रालोद के महानगर संयोजक


रोहित भार्गव बने रालोद के महानगर संयोजक
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने राष्ट्रीय लोक दल झांसी महानगर का महानगर संयोजक रोहित भार्गव को मनोनीत किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय लोक दल झांसी के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने दी।नवनियुक्त महानगर संयोजक रोहित भार्गव ने राष्ट्रीय एवम प्रदेश के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह झांसी महानगर के प्रत्येक वार्ड में रालोद का मजबूत संगठन खड़ा कर रालोद की रीति नीति को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल त्रिपाठी, युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष रालोद नीरज पटेल, सरदार कुलवंत सिंह खालसा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सचेन्द्र सिंह सोनू जिला महामंत्री,राकेश कुशवाहा,आलोक गोस्वामी,मनीष शिवहरे, मयंक खत्री, हैरान सिंह, सुरेन्द्र यादव, सौरभ सिंह बुन्देला,विश्वजीत सिंह महानगर अध्यक्ष युवा रालोद , यश झा,दीपेंद्र सिंह राजपूत, रिंकू यादव,एड पुष्पेन्द्र शर्मा, विनय कुमार, ब्रजेश कुमार, अर्पण श्रीवास्तव, जीतू बागवार, मोहित कुमार, रंजीत रायकवार, संजू कुमार, शुभम जैन आदि रालोद के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *