लक्ष्मी ताल तालाब का मत्स्य पालन /मत्स्य आखेट का पट्टा /साफ सफाई की व्यवस्था स्थानीय समिति को दी जाए
झांसी आज दिनांक 14/11/2025 को किशोरी प्रसाद रायकवार सचिव लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डडियापुरा झांसी ने नगर आयुक्त महोदय को पत्र लिख कर लक्ष्मी तालाब के बारे अवगत कराया कि झांसी नगर निगम क्षेत्र में लगभग 25एकड़ का तालाब है जिसकी भूमि पूर्व में मछुआरा समाज के लोगों की हुआ करती थी समिति अपने सदस्यों के सामूहिक सहयोग से मत्स्य पालन का कार्य कर अपनी आजीविका चलाती थी तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय जनपद झांसी श्रीमान रजनीश दुबे जी के समय तालाब जलकुंभी ग्रसित था जिसकी सफाई सेना नहीं करा सकती थी तब समिति को तालाब की जलकुंभी की सफाई की जिम्मेदारी दी गई तब समिति ने 04 माह के अंदर संपूर्ण सफाई की थी जिलाधिकारी महोदय ने घोषणा की थी कि उक्त तालाब समिति को मत्स्य पालन /मत्स्य आखेट का पट्टा आजीविका चलाने के लिए दिया जायेगा पर जिलाधिकारी जि के जाते ही सब कुछ हवा हवाई हो गया तालाब की स्थिति ज्यों के त्यों हो गई फिर जगन्नाथ डीएम साहब ने पुनः कार्य कराया पर जिलाधिकारी के जाते ही सब वादे हवा में उड़ा दिए गए 2020 के स्मार्ट सिटी नगर निगम झांसी ने तालाब को तलैया बना कर सौंदर्य बिगाड़ने का कार्य किया आज तालाब की स्थिति अति दयनिय है मार्च 2025 में नगर आयुक्त महोदय सत्यप्रकाश जी ने सफाई की जिम्मेदारी समिति को दी और फिर समिति के पदाधिकारी बातों में आ गए समिति ने तालाब को जून माह में ही जलकुंभी मुक्त कर दिया जून माह में अति वर्षा होने के कारण तालाब के सूखे भाग में पानी पहुंचने से जलकुंभी पुनः उत्पन्न हो गई समिति के काय का आज तक पूर्ण भुगतान नहीं हुआ भुगतान होना शेष है जिसके लिए समिति आज भी पत्र देती आ रही है आप महोदया तालाब पर निरीक्षण करने गई थी तालाब जलकुंभी ग्रसित है कुछ ही दिनो में तालाब पूरी तरह से जलकुंभी से भर जाएगा तालाब में जलकुंभी तेजी से बढ़ रही है तालाब के चारे और फूट फाट उखड़ गया है कइयों जगह घस गया जो कुछ दिनों टूट कर तालाब में गिर जायेगा लाइट खराब पड़ी है कई लाइट के पॉल उखड़ कर गिर गए है सिला पट भी निकल गय है स्मार्ट सिटी के द्वारा रखी मोटर वोट चलती नहीं वह गल कर पूर्णता खराब हो गई है जो चलने योग्य नहीं है लाखों रुपए पानी में चला गया फूट फाट के बाउंड्री के नीचे गड्ढों में पानी भरा रहता है जिससे कीड़े मकोड़े मच्छरों का भरमार है लोगों का बैठन दुश्वार है
यदि नगर निगम झांसी तालाब का अस्तित्व बरकरार रखना चाहती है तो उक्त तालाब पर होने वाले व्यय से भी बचा जा सकता है लाखों रुपए हर वर्ष जलकुंभी पर खर्च नहीं करना पड़ेगा यदि उक्त तालाब की देख रेख की जिम्मेदार समिति लेती है पूरे तालाब से समिति जलकुंभी मुक्त रखेगी तालाब को सुंदर स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका अदा करेगी और राजस्व भी अदा करनेनको तैयार है मत्स्य विभाग से पट्टा करने हेतु नियम मंगा लिए जाए उसी अनुसार बोली टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जाए तो तालाब के व्यर्थ व्यय से बचा जा सकता हैं
कृपया समिति के सुझाव पर तालाब हित में विचार अवश्य करने का आग्रह किया गया है पत्र पर सुरेश कुमार रायकवार विनोद कुमार ,रामेश्वर रायकवार,मोहित रायकवाr के हस्ताक्षर है
भवदी
किशोरी प्रसाद रायकवार
