लखनऊ-शासकीय जमीनों पर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त हुआ, तालाब,जलाशय,झील को कराए अतिक्रमण मुक्त-DM, एंटी भूमाफिया अभियान में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 80 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया-DM, शासकीय ज़मीनों पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं-DM, 2.287 हेक्टेयर भूमि को कराया गया कब्ज़ामुक्त-DM.
लखनऊ- ATM बदलकर रुपए निकालने वाले जालसाज गिरफ्तार, चिनहट पुलिस ने अमित कश्यप,ज्ञानेंद्र को किया अरेस्ट, बूथ में लोगों को बातों में फंसाकर ATM कार्ड बदलते थे, कई लोगों से ATM कार्ड बदलकर निकाली थी रकम, चिनहट पुलिस ने 15 ATM कार्ड, 1 कार की बरामद.
➡️लखनऊ- दबंग ने वर्चस्व के लिए युवक पर तानी पिस्टल,मामूली कहासुनी के बाद युवक पर तानी पिस्टल , घर के सामने खड़े होने का युवक ने किया था विरोध,पिस्टल के साथ दबंग करण वर्मा की तस्वीरें वायरल , बेखौफ करन वर्मा की पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत, लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला.
➡️लखनऊ- नवजात बच्चे को छोड़कर मां-बाप हुए फरार, 3 दिन के नवजात को छोड़कर मां बाप फरार,आज दोपहर से नहीं दिखे नवजात के मां-बाप ,ट्रामा के बच्चों वाले वार्ड में एडमिट है नवजात ,ट्रामा के डाक्टर कर रहे हैं बच्चे की देखभाल, मां-बाप का मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ.
➡️लखनऊ- पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय और NIELIT में MoU साइन, यूपी पुलिस को साइबर फॉरेंसिक में प्रशिक्षण के लिए MoU, डीजी रेणुका मिश्रा और NIELIT महानिदेशक ने किया MoU, साइबर फॉरेंसिक,सिक्योरिटी की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, साइबर सिक्योरिटी अवेयर सोसाइटी मोबाइल ऐप बनाया गया, 16 इंडियन लैंग्वेज और 7 अंतरराष्ट्रीय लैंग्वेज में उपलब्ध.
➡️सोनभद्र- भारी बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव, जगह-जगह जल भराव होने से लोग परेशान , जिला मुख्यालय सहित कई जगह जलभराव, कच्चे मकानों के गिरने के डर से लोग परेशान, 24 घंटे से जनपद में हो रही है लगातार बारिश, 4 अक्टूबर को सभी विद्यालयों को किया गया बंद.
➡️लखनऊ -बीकेटी में अवैध प्लॉटिंग को एलडीए ने किया ध्वस्त, प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की,1 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई थी , प्राधिकरण से ले-आउट तक स्वीकृत नहीं किया गया था.
➡️लखनऊ- अमीनाबाद की मोहन मार्केट में लगी आग, मोहन मार्केट के दुपट्टा महल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना , मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौजूद.
➡️लखनऊ- गोमती नगर विस्तार में करोड़ों की भूमि से कब्जामुक्त, एलडीए उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई, अभियंत्रण और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, विरोध के बीच डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त , ई-ऑक्शन में लगे व्यवसायिक भूखण्डों को खाली कराया.
➡️फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की, पुलिस ने युवक को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा , युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , वायरल वीडियो डायल 112 के सिपाहियों का बताया जा रहा , पुलिस ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा , पुलिस की पिटाई से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, फिरोजाबाद के थाना टूंडला इलाके की घटना.
➡️प्रतापगढ़- विवेचक पर चार्जशीट से नाम,धारा निकालने का आरोप, रंगदारी, छेड़खानी और अन्य धारा से निकाला गया नाम, पीड़िता पक्ष के गवाहों का बयान आरोप पत्र में दर्ज नहीं, पीड़िता ने एफआईआर की पुनर्विवेचना कराने की मांग, 10 मार्च को पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को पीटा था, अश्लील हरकत और 5 लाख रूपये की मांगी थी रंगदारी, 3 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ दर्ज था मुकदमा, एसपी सतपाल अंतिल ने मामले में जांच के दिए आदेश, आसपुर देवसरा थाना के तिवारीपुर गांव का मामला.
➡️अमेठी- बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने लिखा पत्र, संजय गांधी अस्पताल के पुन: संचालन की मांग की, अस्पताल को वरुण गांधी या मेनका गांधी चलाएं-BJP, यूपी सरकार संजय गांधी अस्पताल का अधिग्रहण करे-BJP, संजय गांधी मेमोरियल एक चेरिटेबल ट्रस्ट है- BJP, ट्रस्ट ने लीजडीड की शर्तों का पालन नहीं किया-BJP, शर्तों का उल्लंघन कर अस्पताल चला रहे थे-BJP, प्रबंधन की लापरवाही से कई जानें गई है- बीजेपी, संजय गांधी अस्पताल में मरीजों का मुफ्त इलाज हो-BJP, संजय गांधी अस्पताल SGPGI लखनऊ संचालित करे-BJP.
➡️आगरा- SDM ने राजकीय बाजरा खरीद केंद्र का निरीक्षण किया, भारी मात्रा में बाजरा बिक्री को लेकर पहुंचा किसान, 300 कुंटल बाजरा देख SDM हैरान, जांच के आदेश, दूसरी तहसील का रहने वाला है किसान, 2500 प्रति कुंटल केंद्र पर खरीदा जा रहा बाजरा, बाजरा खरीद के नाम पर हेरा फेरी की आशंका,SDM ने 300 कुंटल बाजरा मंडी सचिव को सुपुर्द किया , किसान के रजिस्ट्रेशन की जांच के बाद खरीदा जाएगा-SDM , आगरा की फतेहाबाद तहसील का मामला.
➡️आगरा – पुलिस,आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, शराब का जखीरा फ्लैट से बरामद किया गया,टिफिन सर्विस की आड़ में शराब की तस्करी,डिमांड पर शराब की होती थी घर-घर सप्लाई,हरियाणा की शराब बेची जा रही थी आगरा में, दीवान और पलंग में छुपाई गई थी महंगी शराब, ACP हरीपर्वत, थाना पुलिस,आबकारी की टीम मौजूद, आगरा कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई .
➡️अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने मौते के मामले में लगाया आरोप, विपक्षी की पिटाई के चलते बुजुर्ग की मौत-परिजन, पीड़ित परिजन बुजुर्ग के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, मस्जिद के पास की जमीन को लेकर हुआ था विवाद , मारपीट में बुजुर्ग हुआ था घायल, देर शाम हुई मौत, जायस क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजागान का मामला.
➡️ग्रेटर नोएडा- मंत्री नंद गोपाल नंदी ग्रेटर नोएडा पहुंचे, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, बैठक में कई अधिकारियों को लगाई गई फटकार,विकास कार्यों में खामी पाई जाने पर लगाई फटकार ,मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश, हर महीने कार्य की समीक्षा कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में समीक्षा बैठक हुई.
➡️रायबरेली- सड़क हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत, तेज रफ्तार बस से सब्जी व्यापारी को रौंदा, हादसे में सब्जी व्यापारी की मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार, गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के ओनई के पास की घटना.
➡️अयोध्या-100 दिन 100 होटल कॉन्क्लेव का आयोजन, जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे, उद्योग जगत से जुड़े होटल व्यवसायी शामिल , कॉन्क्लेव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटकों को रहने,खाने की अच्छी सुविधा देना, लगभग 53 होटल के लिए आवेदन प्राप्त हुए.
➡️गोंडा- सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हुई,पुलिस ने तीनों शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेजे , कोतवाली देहात के सोनबरसा पेट्रोल पंप की घटना.
➡️सहारनपुर- चौकी कुंडा कला पर लोगों का भारी हंगामा, महिला से अभद्र व्यवहार करने पर हंगामा, चौकी प्रभारी पर घूस लेने का आरोप लगाया, थाना गंगोह की चौकी कुंडा कला पर हंगामा.
➡️ग्रेटर नोएडा- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
➡️अलीगढ़- एएमयू परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला, फायरिंग में डॉक्टर समेत 3 युवक घायल हुए थे, मुख्य आरोपी अकरम उर्फ टिप्पा को गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना के AMU कैंपस की घटना.
➡️सोनभद्र- 4 अक्टूबर को विद्यालय बंद करने का आदेश ,कक्षा 1-8 तक के सभी विद्यालय बंद करने का निर्देश, DM ने भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने आदेश दिए.
➡️गोरखपुर- CM योगी गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे रात्रिविश्राम, कल दौरे का चौथे दिन सुबह करेंगे पूजा अर्चना, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम
➡️अयोध्या- विद्युत चोरी के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, विजिलेंस और जेई की टीम ने चेकिंग किया, 2 जगहो पर हो रही थी बिजली चोरी, हुई कार्रवाई, विद्युत चोरी और बकायदारों पर कार्रवाई की गई.
➡️दिल्ली- भोगल ज्वैलरी शोरूम में चोरी का मामला, आरोपी लोकेश श्रीवास की ट्रांसिट रिमांड मंजूर, कोर्ट ने 3 दिन की ट्रांसिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा, ज्वैलरी शोरूम से चोरी ज्वैलरी दिल्ली पुलिस को मिली, बुधवार शाम को लोकेश को दिल्ली लेकर पहुंचेगी पुलिस.
➡️दिल्ली- TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, कृषि भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे TMC नेता, सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में दे रहे थे धरना,TMC प्रतिनिधिमंडल को हिरासत में लिया गया , TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने किया दावा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से दिया था समय, शाम 6 बजे मुलाकात का दिया था समय-अभिषेक, 90 मिनट इंतजार के बाद मुलाकात नहीं हुई-अभिषेक.
