*लखीमपुर। लखीमपुर में सपा नेता रमेश यादव की हत्या। रमेश की पिटाई कर धारदार हथियार से हत्या
पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।हत्या को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार
दबंगों से भिड़ंत के दौरान भतीजा गंभीर घायल हुआ।SP ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की
नहर का पानी खेत से होकर गुजरने पर हत्या की गई।पसगवा के ढढेल में रमेश यादव की हत्या से हड़कंप।
लखनऊ। PCS अजीत कुमार जायसवाल SDM प्रयागराज को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है।
PCS राजेश कुमार श्रीवास्तव SDM प्रयागराज को ADM नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति ललितपुर बनाया गया।
PCS जग प्रसाद ADM FR को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
PCS राजेश सिंह सिटी मजिस्ट्रेट मऊ को प्रयागराज का ADM FR बनाया गया है।
PCS डॉ सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया।
लखनऊ। यूपी के बलिया में सामूहिक विवाह कराने के नाम पर खेल हो गया. फर्जीफिकेशन ऐसा हुआ कि यहां मुस्लिम जोड़ो को भी सात फेरे लगवा दिए.
यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई. बड़ी संख्या में दूल्हे के बिना ही दुल्हनों को माला पहना दी गई. ये सब हुआ सिर्फ सरकारी पैसे का बंटाधार करने के लिए। ADO सहित 9 लोगों पर FIR हुई, जांच कमेटी बनाई गई। इस योजना में गरीब कन्या की शादी पर योगी सरकार 51 हजार रुपए देती है।#AKDNEWS
