ललितपुर के जेलर, डिप्टी जेलर और बॉर्डर निलंबित

लखनऊ | ललितपुर जेल में बंदी के पास मोबाइल मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजी सेल पीसी मीणा ने जेलर, डिप्टी जेलर और जेल बॉर्डर को निलंबित कर दिया है| तीनों के खिलाफ अनुशास्तिक कार्रवाई शुरू करने का आदेश भी दिया है|
बृहस्पतिवार सुबह जिला कारागार ललितपुर में विचारदिन बंदी ज्ञानेंद्र ढाका की तलाशी के दौरान उसके कपड़ों से एक कीपैड वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया था| आलू पर की ढाका ने जेल से फोन करके बागपत के स्कूल संचालक की 20 लाख की रंगदारी मांगी थी और हत्या के मुकदमे के वादी को धमकी दी थी|
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत इसकी जांच डीआईजी जेल, कानपुर रेंज से कराई गई| जांच में पाया गया कि जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और जेल बॉर्डर आकाश कुशवाहा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्थिरता बढ़ती गई | जांच में प्राप्त तत्वों के आधार पर डीजी जेल ने तीनों लापरवाह जेल कर्मियों को निलंबित करने के साथ उनके विरुद्ध अनुशासिक करवाई शुरू करने का आदेश दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *