लालू प्रसाद,रावड़ी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय, चुनाव से पहले बड़ी मुसीबते

न्यू दिल्ली | बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई है| दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम घोटाले में लालू, उनकी बड़ी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं |
कोर्ट ने कहा, घोटाले की पूरी साजिश लाल की जानकारी में रची गई| प्रबल संभावना है कि लालू आपराधिक साजिश के सूत्रधार थे | टेंडर जारी करने में उनका पूरा दखल था | इससे उनके परिवार को लाभ पहुंचा वह सरकारी खजाने को नुकसान हुआ | लालू ने आरोपी से इनकार किया है|
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 244 पन्नों के आदेश में कहां की लालू परिवार के तीन सदस्यों और 11 अन्य आरोपियों पर प्रथम दृष्टया मामला बनता है| भूमि हस्तांतरण पर गंभीर संदेह है | उन्होंने लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा, आपराधिक साजिश, धोखाघड़ी, आधिकारिक पद के दुरुपयोग वह लोकसेवकों के अपराधीक कदाचार के आरोप तय किये | आरोपियों के खिलाफ 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मामले की रोज सुनवाई होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *