वायुसेना का विमान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली 4 जून। भारतीय वायु सेना का ए एन32 विमान उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है। 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जवान का सुराग नहीं मिल पा रहा है। विमान में 13 यात्रियों के साथ स्टाफ है।

बताया जा रहा है कि इस विमान से आखरी बार ग्राउंड स्टाफ ने सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे संपर्क किया था। इसके बाद से विमान से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है । विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना ने लड़ाकू विमानों को लगाया है । इसके अलावा मैदान में तैनात भारतीय सेना के जवान ही इसकी खोज कर रहे हैं।

एनटोनोव एन -32 ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और वह अरुणाचल प्रदेश के मेचुका घाटी में स्थित मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था. विमान ने उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद संपर्क खो दिया. मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन सीमा के पास स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *