New Delhi…
केन्द्र सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए निकाली जाने वाली “विकसित भारत संकल्प यात्रा” में आईएएस अधिकारियों को ‘रथ प्रभारी’ के रूप में ड्यूटी लगाई है !
ये रथयात्रा देश के 765 जिलों की 2.69 लाख ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी
……..
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की ‘मार्केटिंग’ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। यह केंद्रीय लोक सेवा (आचरण) नियम, 1964 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो निर्देश देता है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि अधिकारियों से पिछले नौ साल की उपलब्धियां बताने का सरकार का हालिया आदेश ‘नौकरशाही का राजनीतिकरण’ है। उन्होंने अपने पत्र में 18 अक्तूबर को जारी सरकारी आदेश पर आपत्ति जताई है।
