वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तकरीब 1 घंटे 30 मिनट तक बजट भाषण दिया.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने तकरीब 1 घंटे 30 मिनट तक बजट भाषण दिया. यह बजट स्पीच उनके बीते साल के बजट भाषण से अधिक लंबा हो चुका है.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सबसे लंबा और सबसे अधिक शब्दों वाला बजट भाषण बोलने का भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं. इसके अलावा वह बिना पेपर लिए बजट स्पीच दे चुकी हैं. उनके हर साल के बजट भाषण की लंबाई पर अलग से बात होती है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2020 को जब बजट पेश किया था, तब उन्होंने इस मामले में रिकॉर्ड बनाया था. निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान 2 घंटे, 42 मिनट तक भाषण दिया था. इस बजट भाषण के दौरान उन्होंने अपना ही 2019 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस दौरान उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट लंबा भाषण दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *