लखनऊ। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से हो रहा शुरू
योगी सरकार सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की कर रही तैयारी
42 हजार करोड़ तक का हो सकता है अनुपूरक बजट। पिछले बजट 33768 करोड़ रुपए की तुलना में करीब 8500 करोड़ रुपए ज्यादा। विकास कार्यों की गति बरकरार रखने में नहीं होगी फंड की कमी। तीर्थ विकास परिषद और राज्य राजधानी क्षेत्र को मिलेगी तरजीह
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बजट में सर्वोच्च प्राथमिकता। अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए बजट में अच्छी खासी रकम का किया जा सकता है प्रावधान।।बजट में गन्ने की बकाया भुगतान के लिए स्पेशल पैकेज भी लाया जा सकता है।
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* बंद करो तुष्टीकरण की दुकान, कमल चुनेगा राजस्थान, पाली में पीएम मोदी ने दिया नया नारा
*2* बीकानेर में मोदी का रोड शो: खुली जीप में सवार होकर निकले पीएम, स्वागत करने के लिए लोगों का उमड़ा जनसैलाब
*3* राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है जो राजस्थान के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया:पीएम मोदी
*4* कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है। एक तरफ आपके इस सेवक का सेवाभाव है और दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार का लूट तंत्र है। राजस्थान के किसान, कर्मचारी और व्यापारी सबने ईमानदारी से टैक्स दिया। लेकिन बदले में उन्हें टूटी-फूटी सड़कें, गलियां, नालियां, बिजली-पानी का अभाव, कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी मिली:पीएम मोदी
*5* कांग्रेस में जान देने वाले और BJP में जान लेने वाले लोग, अनूपगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
*6* जयपुर में आज गूंजेगा मोदी का जयकार, सीकर में नड्डा-शाह की सभा; डूंगरपुर को साधेंगे सीएम योगी
*7* लोकसभा और विधानसभाओं में SC/ST आरक्षण को लेकर सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार की वैधता पर विचार से किया था इंकार
*8* सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज
*9* सुप्रीम कोर्ट ने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद भूमि विवाद संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई 1 दिसंबर तक टाली
*10* चुनाव वाले 5 राज्यों से 1760 करोड़ की शराब-कैश जब्त, EC बोला- ये आंकड़ा 2018 विधानसभा चुनाव में हुई जब्ती का 7 गुना
*11* सीएम गहलोत बोले- उनके पास ED है, मेरे पास गारंटी, कहा- जीते तो 400 रुपए में देंगे सिलेंडर; 15 लाख का आपदा बीमा भी
*12* आगरा:शादी में दूल्हा-दुल्हन को भूल रसगुल्लों पर भिड़ गए लोग, जमकर बरसीं लाठियां; किसी का हाथ टूटा तो किसी का फूटा सिर
*13* ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार संभालेंगे कमान; संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
*==============================*
