वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़,9 की मौत

काशीबुग्गा | आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में शनिवार सुबह वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में रेलिंग टूटने के बाद भगदड़ मच गई, इसमें कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई| पांच लोग घायल है | भारत को में 8 महिलाएं और 12 साल का बच्चा शामिल है| राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं| पुलिस ने हादसे को लेकर गैर इरादतन हत्या के आरोपी के तहत मामला दर्ज किया है|
डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ | सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया| राजकीय गृहमंत्री बांग्लापूड़ी अनीता ने बताया कि मंदिर पहली मंदिर पर स्थित है | जब श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी रेलिंग टूट गई | इससे कुछ लोग नीचे गिर गए और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु गिरते चले गए | यह एक निजी मंदिर है और धर्मस्य विभाग के अधीन नहीं है| इस मंदिर में हर शनिवार को 1500 से 2000 श्रद्धालु आते हैं| इस बार एकादशी और कार्तिक मास के सहयोग के कारण भीड़ ज्यादा थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *