शर्मनाक-झांसी मे दहेज के लिये महिला को जिन्दा जलाया! रिपोर्ट, देवेन्द्र व रोहित

 

झांसीः यह बुन्देली माटी के लिये शर्मनाक है कि दहेजप्रथा मे आज भी महिलाओ  की जान आफत मे बनी है। बेहद दर्दनाक वाकया में एक महिला को दहेज के लिये जिन्दा जला दिया गया। हालांकि मायके व ससुराल पक्ष के बीच आरोपो का दौर जारी है।

बताया जाता है कि  ककरबई थानान्तर्गत ग्राम सिया निवासी 23 वर्षीय नेहा की 1 साल पहले दीपक के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ शादी हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार नेहा के मायके वालों ने दहेज दिया था। शादी के बाद बड़ी खुशी-खुशी ससुराल में रहने लगी। लेकिन यह खुशी चंद दिनों में ही टूट गई।

नेहा के भाई का कहना है कि पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। नेहा इंकार करती तो उसे यातनायें देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी पर नेहा के मायके वालों ने काफी समझाया,  लेकिन उसके ससुराली नहीं मानें।

विगत रात्रि सुसरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए गुरसरांय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत  हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वहीं दूसरी ओर मृतका के ससुर का कहना कि रात्रि में मृतका और उसकी सास के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर नेहा ने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *