Headlines

शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करता है: प्रदीप जैन

शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करता है: प्रदीप जैन

झांसी: आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कॉलेज के के पुरी कालोनी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम शैलेष चतुर्वेदी के संयोजन ,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बब्लू की अध्यक्षता में मनाया गया।
सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तदोपरांत शिक्षक व शिक्षिकाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है और समाज को सही दिशा देने का काम करता है। इसलिए समाज में गुरू का स्थान सबसे ऊपर होता है।
कार्यक्रम में रामसेवक यादव, सरला भदौरिया, राजेश रानी, प्रवेश सचान, अशोक कन्सोरिया, युवराज सिंह यादव , यथार्थ करौठिया , जितेन्द्र यादव, उमा पाठक, हरिओम ब्रजवासी, मनोज तिवारी, दिनेश वर्मा, संकल्प अग्रवाल, विजय कुमार आदि मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कौशल ने किया और अंत में आभार भगवत नारायण शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *