शिवराज ने ठुकराए एग्जिट पोल, बोले- बहुमत की सरकार बनेगी, रिपोर्ट- संदीप

भोपाल 8 दिसंबर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि एग्जिट पोल गलत है और मध्य प्रदेश में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी।
मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया है । वह जनता से मिले हैं और जनता की नब्ज को जानते हैं उन्होंने कहा कि वह सबसे बड़े सर्वेयर खुद हैं और उनकी सर्वे के अनुसार प्रदेश में भाजपा की बहुमत से सरकार बन रही है।

आपको बता दें कि 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के 11 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे। इस बीच बीते रोज विभिन्न न्यूज़ चैनलों में दिखाए गए एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार से बाहर दिखाया जा रहा है ।

हालांकि इस मामले में बीजेपी की ओर से कोई भी बड़ा नेता बोलने को कुछ तैयार नहीं है। एग्जिट पोल सर्वे को लेकर कांग्रेस खेमे में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *