नई दिल्ली 10 जनवरी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मनोनीत किया गया है। माकन के इस्तीफे के बाद शीला दीक्षित को कमान सौंपी गई है।
शीला दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अजय माकन ने ट्वीट कर दी है। उनके स्वास्थ को देखते हुए उनके साथ चार उपाध्यक्ष बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांग्रेसी आलाकमान किसी भी गुटबाजी से बचने के लिए ऐसा करने के मूड में नहीं है।
80 साल की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनकी अच्छी पकड़ पाई जाती है। शीला दीक्षित की छवि साफ-सुथरी है।
