Headlines

श्रीलंका में मस्जिदों को जमा करनी होगी उपदेशों की प्रति

कोलंबो 11 मई। श्रीलंका सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए मस्जिदों को उन उपदेशों की प्रति जमा कराने को। कहा है, जो वहाँ सुनाए जाते है।

सरकार के धर्म और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि मस्जिदों का प्रयोग कट्टरपंथी विचारों को फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए।

देश के हालात देखते हुए मंत्रालय ने सभी मस्जिदों के ट्रस्टियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह मस्जिदों तो नफरत फैलाने का या कट्टरपंथी गतिविधियों का केंद्र न बनने दें।

बता दें कि 21 अप्रैल को आतंकियों ने तीन चर्चों, होटलों और दो अन्य जगहों को निशाना बनाया था। इसमें 258 लोगों की मौत हो गई थी।

चेहरा ढकने पर भी प्रतिबंध लगा चुका श्रीलंका

श्रीलंका सरकार देश में महिलाओं के चेहरा ढकने पर भी प्रतिबंध लगा चुकी है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 29 अप्रैल को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चेहरा ढकने को प्रतिबंधित कर दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस आदेश पर बयान दिया था कि प्रतिबंध का संबंध देश की सुरक्षा से है। किसी व्यक्ति का चेहरा ढका होने से उसकी पहचान मुश्किल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *