संकल्प गोष्टी एवं मेरी माटी मेरा देश के लिए ली शपथ
देश भर में आज से शुरू हुए “ मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के तत्वधान में आज महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में संकल्प गोष्टी एवं शपथ का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय अभियान में प्रमुख व्यापारी संगठनों के सैंकड़ों व्यापारियों ने भारत माता के चित्र के आगे खड़े होकर अपनी मुट्ठियों में देश की मिट्टी रख कर राष्ट्रभक्ति की प्रतिज्ञा ली और देश के वीरों को उनकी वीरता के लिए नमन भी किया ।
इस अवसर पर मौजूद व्यापारियों ने अपने हाथों में अनेक प्रकार के बैनर पकड़े हुए थे जिन पर लिखा था “ मेरी माटी मेरा देश – स्वागत करें सभी प्रदेश, अलग भाषा अलग वेश – फिर भी अपना एक है देश, झांसी हो या गुवहाटी – अपना देश अपनी माटी, वीरों को नमन- मिट्टी का वंदन , हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा, हर दुकान- दुकान तिरंगा और साथ में भारत माता की जय, वन्देमातरम् जैसे नारे लगा कर सारे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर रहे थे । व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा भी पकड़ा हुआ था और बुलंद आवाज़ में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का जयघोष भी कर रहे थे ।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि अगर राष्ट्र है तो व्यापार है इसलिए राष्ट्र को सर्वप्रथम रखते हुए हमें राष्ट्रीय भावना से काम करना चाहिए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मोहम्मद इस्लाम, दिलीप कुमार अग्रवाल, संजय सराफ, मयंक परमारथी ,अभिषेक सोनाकिया, बृज मोहन मिश्रा, मनोज प्रजापति, विवेक बाजपेई, रवीश त्रिपाठी ,विवेक राय, जितेंद्र यादव, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र राय, संजय गुप्ता, विशाल राय, अंकुर बट्टा, कृष्णा राय आशुतोष किलपन,दीपक गुप्ता, मनोज प्रजापति,जितेंद्र यादव आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए
संचालन कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी एवं आभार महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने व्यक्त किया।
धन्यवाद
भवदीय
संजय पटवारी
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
