दिल्ली। मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक ला सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों को इसकी आहट है और इस पर अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से पहले उन्हें आरक्षण के फॉर्मूले को सामने रखे जाने का इंतजार है। इस सत्र के नए संसद भवन की बिल्डिंग में होने की जानकारी आई है बिल्डिंग के अंदर की तस्वीर भी सामने आई है।
दिल्ली: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। संसद के विशेष सत्र को लेकर सोनिया ने पत्र लिखा। विशेष सत्र में महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा हो- सोनिया। जनता के जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो- सोनिया । मणिपुर के लोगों की समस्या पर चर्चा हो – सोनिया
MSP, किसान संगठनों की मांग पर चर्चा हो- सोनिया
