Headlines

सच बोलना बगावत है, तो मैं बागी हूं- शत्रुघ्न सिन्हा, रिपोर्ट-नैना

कोलकाता 19 जनवरी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्ष की हो रही मेगा रैली में आज विपक्षी दलों के बड़े नेताओं का जमावड़ा मंच पर देखने को मिल रहा है। रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान जो काम पिछले 70 साल में नहीं कर सका बह नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने 3 साल में करके दिखा दिया। पाकिस्तान भारत का बंटवारा करना चाहता था । वह अपने मंसूबों को सफल नहीं हो सका, लेकिन मोदी और शाह ने हिंदू मुस्लिमों के बीच झगड़ा पैदा कर दिया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश का कबाड़ा कर दिया है युवा परेशान है देश में नौकरी नहीं है केजरीवाल ने कहा कि कुछ भी करो देश से मोदी और शाह की जोड़ी को भगाओ।

रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अभी नोट बंदी से उभरी भी नहीं थी कि उन्होंने जीएसटी को लागू कर दिया। वह भी बिना तैयारी के साथ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे गब्बर सिंह टैक्स कहा। सिंहा ने कहा कि पहले खुद नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे तो इसका विरोध करते थे लेकिन जब उन्होंने जीएसटी लगा दिया तो सारा विरोध धरा रह गया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यदि सच बोलना बगावत है तो समझो मैं बागी हूं। उन्होंने विपक्षियों से कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।

कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है आज 16000000 लोग बेरोजगार हो गए हैं। खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस मंच के लिए एक संदेश भेजा है कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को खतरा है, इसे बचाने की जरूरत है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंच से बीजेपी पर जमकर हमला बोला नायडू ने कहा कि पीएम ने कई वायदे किए लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ वह पब्लिसिटी पीएम है ना कि परफॉर्मिंग पीएम।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि जो बात बंगाल से चलेगी वह पूरे देश में नजर आएगी बीएसपी के साथ हमारे गठबंधन से देश में खुशी की लहर है । उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने सीबीआई और ईडी से भी गठबंधन कर लिया है।

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि आज अंबेडकर के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है । सभी पर मोदी सरकार के माध्यम से हमले किए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी का कदम उठाया, जिससे लोग परेशान हो गए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि हम पीएम पद के लिए लड़ेंगे, लेकिन हम यहां पद की लड़ाई के लिए नहीं बल्कि मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *