सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

झाँसी | रिश्तेदारी से लौट रहे 30 वर्षीय युवक ट्रैक्टर से टकरा गया | वह गंभीर रूप से घायल हो गया| परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया| 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई | ललितपुर के गांव गढ़िया थाना बार निवासी आनंद खेती किसानी करता था| बड़े भाई भाईलाल ने बताया कि मंगलवार को आनंद रिश्तेदारी में गांव बट गया था | मां से लौटते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से आनंद के सिर में गंभीर चोट आयी | आनंद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है | परिजनों ने बताया कि आनंद की शादी 2022 में हुई थी| इसका एक बेटा साहिल है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *