Headlines

सत्यम मिश्रा का कमाल, अंडर-19 में झाँसी ने दिल्ली को हराया

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)।झांसीं दिल्ली के मध्य हुए क्रिकेट मैच मे आक्रामक खेल की बदौलत झाँसीं ने दिल्ली को अंडर 19 फाइनल मुकाबला मैच मे पराजित किया।

झांसीं की टीम ने टास जीता बल्लेबाजी का निर्णय लिया । टीम के कप्तान विकास साहू के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने 20 ओवर मे 149 रन बनाये। सबसे अधिक योगदान जितेंद्र सिंह का रहा, जिन्होने 34 गेंद पर 73 रन बनाये।

सत्यम मिश्रा ने 23 गेंद पर 45 रन एवं विकास ने 15 गेंद पर 22 रन बनाये।लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

प्रयागराज के मूल निवासी सत्यम मिश्रा जो कि क्रिकेट को अपना कैरियर बनाने मे जी तोड़ परिश्रम, लगन के साथ लगे है, ने 3 ओवर मे 15 रन देकर 4 विकेट लिये। जिसकी वजह से दिल्ली टीम को फाइनल मैच मे हार का मुँह देखना पड़ा। विजय पर सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *