सदर विधायक रवि शर्मा ने बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आदिवासी बस्ती मे संचालित उम्मीद की पाठशाला के नन्हे विद्यार्थियों के मध्य मनाया अपना जन्मदिन

झांसी । सदर विधायक रवि शर्मा ने बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आदिवासी बस्ती मे संचालित उम्मीद की पाठशाला के नन्हे विद्यार्थियों के मध्य मनाया अपना जन्मदिन।
आज उस समय उम्मीद की पाठशाला के नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे जब उन्होंने अपने बीच सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी को पाया,मौका था विधायक जी के जन्मदिन का जो नन्हे विद्यार्थियों के मध्य मनाया गया, विधायक जी ने नन्हे विद्यार्थियों में से ही कुछ छोटे बच्चों को बुलाकर उनके हाथ से ही केक कटवाया और सभी बच्चों को खिलाया । नन्हे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गानों में अपनी प्रस्तुति दी गई। बच्चों की जिम्नास्टिक के प्रति देखकर उनको ध्यान चंद स्टेडियम जाने हेतु ई रिक्शा दिलाने का वादा किया, बच्चों की प्रतिभा की सभी उपस्थित लोगों ने तारीफ़ की,उसके उपरान्त सभी बच्चों और उनके परिवारी जन को मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर संस्था के महासचिव राजेंद्र राय, अब्दुल निजाम खान, रोहित श्रीवास, प्रीति सिंह, राघवेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार, कुलदीप तिवारी आदि साथी मौजूद रहे । अंत में सभी का आभार डॉ अंकित श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *