सदियों के घाव भर रहे, 500 साल का संकल्प पूरा: मोदी

अयोध्या | राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों के घाव भर रहे हैं, वेदना विराम पा रही है, संकल्प सिद्धि को प्राप्त हो रहा है| आज उस यज्ञ की पूर्ण आहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्वलित रही| वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण हुआ | ध्वज को इलेक्ट्रिक सिस्टम से शिखर पर स्थापित किया गया|
पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है | संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व, राममय है | राम भक्त के हृदय में असाधारण संतोष, असीम कृतज्ञता और अपार अलौकिक आनंद है| आज भगवान श्री कृष्ण के गर्भग्रह की अनंत ऊर्जा, श्री राम परिवार का दिव्य प्रताप, इस धर्म ध्वज के रूप में, दिव्यतम, भव्यतम मंदिर में प्रतिस्थापित हुआ है| पीएम मोदी ने कहा, यह क्षण युगांतरकारी है | मैं राम भक्तों और मंदिर निर्माण में योगदान देने वालों को बधाई देता हूं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *