सनसनी -झाँसी के मदर टेरेसा आश्रम से लड़की गायब, रिपोर्ट -देवेंद्र, रोहित

झाँसी। यह खबर सनसनी फैलाने वाली है कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मदर टेरेसा आश्रम से एक लड़की गायब हो गई है । इसकी सूचना नौबत थाना पुलिस को दी गई।  पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है अब लड़की की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि इलाइट चौराहा के पीछे सिविल लाइन में मदर टेरेसा आश्रम है । इस आश्रम की सुरक्षा कड़ी है।  आश्रम में आमतौर पर कोई प्रवेश नहीं कर पाता है।।  यहां अनाथ लड़कियों के अलावा छोटे बच्चों को पाला जाता है।

मदर टेरेसा आश्रम की संचालन में पल नहीं लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है लेकिन बीते रोज़ आश्रम से एक लड़की गायब हो गई । जानकारी होने के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया।

मदर टेरैसा की सिस्टर लियोंस के अनुसार आश्रम में रहने वाली लड़की कु. शिल्पा गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

यहां सवाल है उठ रहा है कि बेहद सुरक्षित माने जाने वाले आश्रम से आखिर लड़की को कौन ले गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *