लखनऊ संवादाता/सपा प्रमुख अखिलेश यादव, 6 अगस्त को कन्नौज में समाजवादी-विकास रोजगार यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट से मंडी तक जाएगी। करीब 20 किमी के इस रूट पर अखिलेश लोगों से मिलेंगे और संवाद भी करेंगे। यात्रा का फोकस सपा सरकार में कन्नौज में शुरू किए गए विकास कार्यों और उनकी मौजूदा स्थितियों को दिखाने पर होगा। सपा प्रमुख अखिलेश वर्ष 2000 में पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। 2012 से यहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद थीं। 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल को हराकर यह सीट समाजवादियों से छीन ली थी। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश एक बार फिर कन्नौज से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। वहां के कार्यक्रमों में उन्होंने इसका इशारा भी कर दिया है। यही वजह है कि कन्नौज में अखिलेश की सक्रियता भी बढ़ी है। *सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा* यह यात्रा भाजपा सरकार के दौर में कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बर्बादी को रेखांकित करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक। राज्य कर विभाग की सीएम योगी ने की समीक्षा । राजस्व संग्रह अभिवृद्धि के लिए दिशा-निर्देश दिए। जीएसटी संग्रह में करीब 9 हजार करोड़ की वृद्धि
वर्ष 2021-22 में 98107 करोड़ का जीएसटी संग्रह था
2022-23 में बढ़कर 1,07,406 करोड़ तक पहुंचा
मुख्यमंत्री योगी ने डेढ़ लाख करोड़ का रखा लक्ष्य। डेढ़ लाख करोड़ जीएसटी संग्रह का रखा गया लक्ष्य। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मिशन मोड में हो प्रयास- CM
करापवंचन के खिलाफ करें प्रभावी कार्रवाई- सीएम
कर चोरी रोकने को करें तकनीक का प्रयोग-मुख्यमंत्री। फील्ड में तैनात अधिकारियों के कार्य की हो समीक्षा। मेरिट के आधार पर हो तैनाती- मुख्यमंत्री योगी। अधिकाधिक पंजीकरण के लिए चलाएं जागरूकता कार्यक्रम। रिटर्न दाखिल करने के लिए व्यापारियों को करें प्रशिक्षित
लखनऊ: सरकार की उपलब्धियों पर बनी लघु फिल्में,लघु फिल्मों को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा,लघु फिल्मों को सीडी के माध्यम से पहुंचाएंगे,9 वर्षों में कराए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे,सीडी का विमोचन कल शाम प्रदेश अध्यक्ष करेंगे,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सीडी का विमोचन करेंगे,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री कौशल किशोर रहेंगे,महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी साथ रहेंगे मौजूद,सिटी मांटेसरी स्कूल एलडीए कानपुर रोड में आयोजन.
