Headlines

समझौता ब्लास्ट केस मामले में कोर्ट सुना सकती है फैसला, आरोपी कोर्ट में मौजूद

नई दिल्ली 11 मार्च। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बीच सोमवार को हरियाणा के पंचकूला के स्पेशल एन आई ए कोर्ट समझौता ब्लास्ट केस में फैसला सुना सकती है ।

इस केस में बहस पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला 11 मार्च सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया था । सुनवाई के लिए मामले के आरोपी असीमानंद कमल चौहान लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी पंचकूला कोर्ट में पहुंचे।

पिछले बुधवार को एनआईए कोर्ट में सुनवाई हुई थी इस दौरान एनआईए कोर्ट में समझौता ब्लास्ट के मुख्य आरोपी असीमानंद लोकेश शर्मा कमल चौहान और राजेंद्र चौधरी कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।

सुनवाई में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में बचाव पक्ष के वकीलों की ओर से दी गई दलीलों का अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जवाब दिया था इसके बाद बहस पूरी हो गई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *