लखनऊ 15 मार्च । लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची धीरे धीरे करके निकल रही है आज पार्टी ने 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
पार्टी ने गोंडा से विनोद कुमार बाराबंकी से राम सागर रावत कैराना से तबस्सुम हसन और संभल से शफीक उर रहमान को प्रत्याशी बनाया है ।हालांकि संभल से अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की संभावनाएं ज्यादा थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देकर एक झटका दिया है।
