सरकार केवल सवर्ण के लिये काम कर रही-यादव

झांसीः राष्टीय पिछड़ा महासंघ के अध्यक्ष जगदीश यादव के सरकार के प्रति बोल कुछ ज्यादा ही तीखे दिखे। यादव ने पत्रकारो  से बातचीत मे कहा कि सरकार केवल सवर्णे के लिये काम कर रही है। उन्होने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछड़ों की लड़ाई के लिए ही हमारा संगठन गठित हुआ है। इस लड़ाई को आरपार की लड़ाई बनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव व जिलाध्यक्ष झाँसी दीनदयाल कुशवाहा को भी जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें संगठन का विस्तार करने के निर्देश दिए।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि संघ का जल्द ही पूरे प्रदेश में गठन किया जाएगा। जो पिछड़ों का हक है, उसे सरकार से लिया जाएगा। हम अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए वह हमेशा लड़ेंगे। आज पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। उसके अधिकारों का दुरुपयोग होता है।

उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हमेशा लड़ेंगे। इसके लिए यदि जेल भी जाना पड़ा, तो जाएंगे। जल्द ही पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए पिछड़ों पर ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर हमारी महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना सोनी के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *