सर्वजन बालिका आवासीय विद्यालय जयसिंधर स्टेशन में करोड़ों का फर्जीवाड़ा*
जयसिंधर स्टेशन स्थित सर्वजन बालिका आवासीय विद्यालय में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है विद्यालय प्रशासन ने फर्नीचर, सामग्री और खाद्य सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया के बिना ही करोड़ों रुपए खर्च कर दिए
बिना जीएसटी वैलिडेशन की फर्मों से ली गई करोड़ों की सप्लाई
करोड़ों रुपए के खर्च में टीडीएस रिटर्न की भी गलत जानकारी दी गई
छात्राओं की व्यवस्था के नाम पर पिछले 10 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च दिखाया गया है। लेकिन इसमें से 30 प्रतिशत राशि भी वास्तव में छात्राओं पर खर्च नहीं की गई
कुछ महीने पहले एक स्थानीय नेता ने प्रधानाचार्य को जांचों के नाम से डराया धमकाया लेकिन फिर अचानक ही मामला दबाया गया
गौरतलब है कि वर्तमान प्रधानाचार्य पूर्व में सीबीईओ पद पर कार्यरत रहे हैं और तब भी वे कई बार चर्चाओं में रहे थे
#Barmer
