दिल्ली। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में पकड़े गए आरोपी की मौत। पुलिस कस्टडी में किया सुसाइड।
दिल्ली NCR के स्कूलों में विस्फोट की धमकियों पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “ये काफी दुख की बात है कि कोई भी इंसान बच्चों और माता-पिता को परेशान करने के लिए उन्हें निशाना बनाएगा। खुशी की बात ये है कि ये धमकी झूठी निकली। दिल्ली पुलिस से हम लगातार संपर्क में थे…कहीं पर भी किसी भी स्कूल में, किसी प्रकार का विस्फोट, किसी प्रकार का हथियार या कोई भी ऐसी चीज जो बच्चों के लिए खतरा हो सकती है नहीं मिली है… हम ये उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पता करेगी कि ये झूठा ई-मेल कहां से आया था, इसके पीछे कौन है और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
झांसी के भाजपा जिला अध्यक्ष ( ग्रामीण ) अशोक गिरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ( ग्रामीण ) को आई लव यू लिखकर भेज रहे हैं …….
