सांसद संजय सिंह के विरुद्ध ई0 डी0 की कार्यवाही पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन! रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी! आम आदनी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू आवास पर आज सुबह ई0 डी0 की छापेमारी तथा उसके बाद हुई गिरफ्तारी के विरोध में आज संपूर्ण प्रदेश में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत पार्टी की झांसी इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में तथा महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा के संयोजन में तालपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में उपस्थित पदाधिकारियों ने ई0 डी0 के कृत्य की कड़ी निन्दा करते हुए इसे भाजपा को अपनी संभावित दिख रही हार के कारण उपजी हताशा का परिणाम बताया।

वक्ताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार देश में उठ रही हर उस आवाज को दबा देना चाहती है जो उसके रचे झूठ के आडंबर की पोल खोलने का काम करती हो।

सांसद संजय सिंह की आवाज आज देश की उन चुनिंद आवाजों में शुमार है जो हमेशा सरकार की लोकतंत्र विरोधी भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ बुलंद रहती है और सरकार में बैठे भ्रष्ट लोगों की नाक में दम किए रहती है, ई0 डी0 का यह कृत्य इस आवाज को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है जो कभी सफल नहीं होगा।

आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और अपने नेता की देश के प्रति नियत और समर्पण को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, मोदी सरकार के ऐसे प्रयासों से न तो पार्टी के नेताओं का और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई फर्क पड़ेगा, पार्टी कार्यकर्ता देश को भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति दिलाने के अपने संकल्प को पुत्र करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ई0 डी0 और मोदी सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए इस घटना की कड़ी निन्दा की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, जिला सचिव आजाद चौधरी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद निसार, जालौन प्रभारी पुत्तू सिंह कुशवाहा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बुंदेलखंड प्रभारी रविंद्र रायकवार, व्यापार प्रकोष्ठ बुंदेलखंड प्रभारी इरशाद खान, महिला प्रकैष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विक्की खान, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला महासचिव राजकुमार राव, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, सभासद आशीष रायकवार, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, पूर्व महासचिव भावजीत सरना, जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक चौधरी परवेज, युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव हेमंत परिहार, जिला कार्यकारिणी सदस्य हनीफ खान, सोनू पीटर, सौरभ पुरोहित, गौरव कुमार, विशाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *