Headlines

सागर-हमनें शिवराज जी के दो परिवारों का कर्ज माफ किया-राहुल

सागर मध्य प्रदेश 9 मई । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्ज माफी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है । उसके नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2 परिवार वालों का हम ने कर्ज माफ किया ।

हमने जो वादा किया था । वह पूरा किया । यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं। हम प्यार की राजनीति करते हैं। हमने शिवराज के परिवार वालों का भी कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राजीव गांधी की बात करनी है तो जरूर करें लेकिन जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया, क्या नहीं किया। जो वादा किया था दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वो पूरा नहीं किया।

नरेंद्र मोदी ने आपसे 15 लाख का झूठा वादा किया, लेकिन हम वादा करते हैं कि 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपये आपके बैंक खाते में डालेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *