नई दिल्ली 4 नवंबर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण गर्माहट के बीच दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में साधु संत हुंकार भरते हुए सरकार को सीधी चेतावनी देते नजर आए रविवार को दूध से कार्यक्रम के समापन मौके पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर लिए पहुंचे उन्होंने कहा कि हम हमेशा से ही मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं. संतो में कहा कि सरकार चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण करवाये वरना भगवान सजा देगा।
रविशंकर ने कहा कि उन्होंने आज भी सभी से सुलह की कोशिश जारी रखी हैं इसीलिए संतो की बात करने के बाद इस मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी करेंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि राम मंदिर या तो अध्यादेश की जगह बन सकता है या फिर सौहार्द पूर्ण माहौल से। उन्होंने कहा कि अब हालात काबू से बाहर हो रहे हैं हमारा सब्र टूट रहा है । उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहते हैं जब सुप्रीम कोर्ट एक आतंकी के लिए आधी रात को खुल सकता है तो फिर धार्मिक आस्था का मामला क्यों टाला जा रहा है।
रामभद्राचार्य ने कहा कि कोर्ट का सम्मान है लेकिन राम मंदिर हमारा अधिकार है। स्वामी ने कहा कि अगर सरकार 2019 चुनाव से पहले राम मंदिर बनवाने में सफल नहीं रहती है तो भगवान उन्हें सजा देगा उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर कोई गंभीर हो या नहीं लेकिन संत समाज मंदिर को लेकर बेहद संजीदा है।
