Headlines

साहब: पुलिस बाले ने की बेबजह मारपीट कर दिया घायल, नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन) नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदर पुर निवासी कमल सिंह दोहरे पुत्र रामबाबू ने क्षेत्राधिकारी व् अन्य उच्चाधिकारियों को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 25 मई को सुबह करीब 5 बजे अपने भाई सोनू के साथ मारुती ओमनी गाडी नम्बर यू पी 93 एडब्लू 8883 से अपने रिस्तेदारी में शादी करके लहार मध्य प्रदेश से लौट कर अपने गांव सिकन्दर पुर जा रहा था तभी खजुरी मोड़ के पास सादा कपड़ो में एक व्यक्ति ने प्रार्थी को गाड़ी रोकने का इशारा किया। अपरचित व्यक्ति होने की बजह से प्रार्थी ने गाडी नही रोकी।कस्बा नदीगांव में पानी की टंकी के पास प्रार्थी गाडी रोककर पानी पीने को जा रहा था ।तभी पीछे से उक्त व्यक्ति मौके पर आ गया और बोला में पुलिस बाला हु तुमने गाड़ी क्यों नही रोकी। जिस पर प्रार्थी ने कहा आप पुलिस की बर्दी में नही थे इस लिए समझ नही पाया इतने पर उक्त पुलिस कर्मी नदीगांव थाना में पदस्थ प्रकाश नारायण उपाध्याय आग बबूला हो गया और गाली-गलौच कर प्रार्थी व् उसके भाई सोनू को लात घूसों से मारा पीट करने लगे।

जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया और नदीगांव कस्बा के रहने बाले लोगो ने उक्त पुलिस कर्मी से न मारने की बात कही तब जाकर पुलिस कर्मी ने जाते जाते प्रार्थी को जान से मारने व् शिकायत न करने की धमकी देकर चले गए।जब प्रार्थी के परिजनों को सूचना लगी तो वह नदीगांव सीएचसी में कमल को भर्ती कराया और थाना पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद भी उक्त पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नही की गयी और नदीगांव कस्बा में उक्त पुलिस कर्मी का आतंक व्याप्त है। कमल ने यह भी कहा कि उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही नही की गयी तो प्रार्थी के साथ दुबारा कोई अप्रिय घटना हो सकती है ।आपको बता दे की कमल सिंह के 4 पुत्रियाँ व् 1 लड़का है ।

1 माह पूर्व सिकन्दर पुर के एक दलित व्यक्ति के साथ भी उक्त पुलिस कर्मी ने बेबजह मारपीट की थी। जिससे उक्त पुलिस कर्मी का आतंक है जिससे उसने शिकायत नही की थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *