झाँसी | मंगलवार शाम नवाबाद थाना के मोहिनी बाबा इलाके में बीबीसी स्कूल के पास घर में छोटे सिलेंडर में गैस लीक होने के बाद अचानक आग भड़क उठी | सिलेंडर तक आज पहुंचने पर कुछ देर बाद वह भी जोरदार आवाज के साथ फट गया| हादसे में युवक फरदीन घायल हो गया| उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| हादसे की सूचना पर दमकल एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई|
मोहनी बाबा इलाका निवासी राजू अपनी पत्नी कांति एवं बेटे गोलू के साथ किराए के मकान में रहता है| मंगलवार सुबह राजू काम के सिलसिले में बाहर चला गया| घर पर पत्नी कांति बेटे के साथ अकेली थी|
दोपहर घर में 5 किलो क्षमता का छोटा सिलेंडर रिफिल कराकर लाए थे | प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3:50 बजे गोलू गैस जलाने पहुंचा लेकिन पाइप और रेगुलेटर ठीक से कसा न होने से गैस रिसने लगी | थोड़ी देर में गैस की गंध अगल-बगल के घरों में पहुंच गई | किसी बीच गोलू दोबारा गैस जलाने पहुंच गया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
सिलेंडर में विस्फोट होने से युवक घायल
