झांसी। सिविल डिफेन्स मुख्यालय झांसी पर प्रमोद झा नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी सिविल डिफेन्स के मुख्य आतिथ्य एवं चीफ वार्डन तथा कमाण्डिंग आफिसर आनन्द कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में नगर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक सुनील कुमार सिंह, प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन/डिवीजनल वार्डन कोतवाली विनय सिजरिया, प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौड़, डिवीजनल वार्डन (रिजर्व) अतुल अग्रवाल किलपन, प्रभारी डिवीजनल वार्डन/डिप्टी डिवीजनल वार्डन नगरा अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, डिप्टी डिवी. वार्डन कोतवाली संदीप गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डन (प्र.) शील कोपरा, डिवीजनल वार्डन नगरा (प्र.) भूपेन्द्र खत्री, स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन (प्र.) दिलीप अग्रवाल, स्टाफ आफिसर डिवी. वार्डन अनूप वर्मा सहित दोनों प्रखण्डो के घटना नियंत्रण अधिकारी पोस्ट वार्डन्स उपस्थित रहे।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा शहर में प्रायः लग रहे जाम के दृष्टिगत ट्रेफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु वार्डन वालण्टियर्स की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक को निर्देश दिए कि चीफ वार्डन तथा डिवीजनल वार्डन की सहमति से आगामी 25 फरवरी को नगर निगम में आयोजित होने वाली बैठक के पूर्व ड्यूटी हेतु लगाये जाने वाले वार्डन्स के नाम, पद, पोस्ट संख्या, एवं मोबाइल नम्बर सहित सूची उन्हें उपलब्ध करा दी जाये। मीटिंग में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सभी वार्डन्स को आश्वस्त किया गया कि जिन वार्डन्स के नवीनीकरण लम्बित है वह भी नवीनीकृत मानते हुए सिविल डिफेन्स से सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करें तथा जिन वार्डन्स के नवीनीकरण लम्बित है वह 25 फरवरी तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण करा सकते हैं इसके उपरांत रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही सुनिश्चित कराईं जायेगी।
चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना एवं प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन विनय सिजरिया ने आश्वस्त किया कि सभी वार्डन ना सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू संचालित कराने में अपितु आगामी होली पर्व एवं आने वाले सभी प्रमुख पर्वो पर सिविल डिफेंस के प्रत्येक वार्डन वॉलिंटियर्स द्वारा सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक द्वारा किया गया।
सिविल डिफेन्स मुख्यालय झांसी पर नगर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
