नई दिल्ली 22 अक्टूबर। घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने आरोपी पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वो सीबीआई विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की घूसखोरी के मामले में आरोपी हैं।
आपको बता दें कि सीबीआई ने अपने ही विशेष निर्देशक राकेश अस्थाना समेत कई लोगों के खिलाफ घूस लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने छापेमारी के दौरान देवेंद्र कुमार के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। रविवार को देवेंद्र कुमार के घर पर छापा मारा गया था। पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार मनोज प्रसाद कथित बिचौलिए सोमेश प्रसाद और अन्य अज्ञात अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
एफ आई आर के अनुसार अधिकारियों ने हैदराबाद के मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की जांच से जुड़े, व्यापारी सतीश राणा कि मामले को समाप्त करने के लिए ₹30000000 की रिश्वत ली थी।
