दिल्ली। असम के धुबरी से रकीबुल हुसैन कांग्रेस प्रत्याशी।राजस्थान के जालौर से वैभव गहलोत प्रत्याशी।अल्मोड़ा के प्रदीप टम्टा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित। गढ़वाल से गणेश गोदियाल कांग्रेस उम्मीदवार
दूसरी लिस्ट में 76.7% SC-ST,OBC को टिकट मिला.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे। फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के भिंड से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के एक दिन बाद एसबीआई ने सभी चुनावी बांड का डेटा चुनाव आयोग को भेजा है. सोमवार (11 मार्च) को अपने आदेश में कोर्ट ने कहा था कि मंगलवार शाम पांच बजे तक SBI चुनावी बांड का सारा डाटा चुनाव आयोग को दे दे. SC ने आदेश दिया था कि 15 मार्च तक चुनाव आयोग को आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.
15 फरवरी और 11 मार्च, 2024 के अपने आदेश में शामिल SBI को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज भारतीय चुनाव आयोग को चुनावी बांड पर डेटा प्रदान किया गया है: ECI
