New Delhi…
अरविंद केजरीवाल को चुनाव के चलते अंतरिम जमानत दी जाए या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा कि अगली सुनवाई में वो अंतरिम जमानत की शर्तें भी बताएं.
मंगलवार सुबह 10:30 बजे अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी हम कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन ED तैयार रहे, हम पूछ सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने ED से ये भी पूछा है कि उसके मुताबिक केजरीवाल जेल से फाइल साइन कर सकते हैं या नहीं ?
