New Delhi..माफ़िया पूर्व विधायक मुख़्तार अन्सारी की बहू और विधायक अब्बास अन्सारी की पत्नी निकहत बानो को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ी राहत.
सुप्रीम कोर्ट ने निकहत बानो को मानवीय आधार पर ज़मानत दी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा निकहत बानो का 1 साल का बच्चा है, लिहाज़ा मानवीय आधार पर ज़मानत दी जा रही.
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों के लिए निचली अदालत जाने के लिए कहा.
निकहत बानो की चित्रकूट जेल में बन्द अपने पति से ग़ैर क़ानूनी मुलाकात के आरोप में गिरफ़्तारी हुई थी.
New Delhi.महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी विधायक नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत.
खराब स्वास्थ्य के आधार पर मिली दो माह की जमानत।मनी लांड्रिंग के मामले में मलिक पिछले अठारह माह से हैं जेल में.
Update… नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में संशोधन के लिए लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं.
*राजद्रोह का कानून खत्म होगा.*
इसकी जगह अब धारा 150 के तहत आरोप तय किए जाएंगे.
धारा 150 में भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य माना गया है…
