सेना के योग को लेकर राहुल का ट्वीट विवादों में घिर सकता है!

नई दिल्ली 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक ट्वीट विवाद के घेरे में आ सकता है । उन्होंने अपने ट्वीट में सेना के जवानों और कुत्तों के जरिए योग करते हुए की गई तस्वीरें ट्वीट किए हैं ।।राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर लोगों ने जवाब देना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी के जरिए किए गए ट्वीट में दो फोटो है. दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान एक साथ योग कर रहे हैं. फोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के ही हैं और 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं. वहीं राहुल ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कैप्शन में ‘न्यू इंडिया’ लिखा है।

राहुल गांधी के इस ट्वीट के जवाब में भारतीय जनता पार्टी की संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी की मानसिकता को लेकर सवाल खड़े किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *