सोनीपत 4 नवंबर हरियाणा के सोनीपत में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे ट्रकने एक कार और दो वाहनों को टक्कर मार दी।
।हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 घायल है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
सोनीपत की पुलिस अधीक्षक प्रतिक्षा ने बताया कि आज शाम करीब 7:00 बजे गोहाना पानीपत हाईवे पर हुआ है पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
