इटावा। नगला बुधू इकदिल रेलवे स्टेशन पर हनुमान मंदिर में अतिक्रमण के नाम पर की गई तोड़फोड़ जिसमें हनुमान जी की मूर्ति खंडित हो गई थी जिससे क्षेत्र के पूजा पाठ करने वाले हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं,गांव के लोगों के विरोध करने पर प्रशासन ने मंदिर का पुनर्निमाण का आश्वासन दिया था लेकिन मंदिर निर्माण में की जा रही लापरवाही के विरुद्ध सदर विधायिका सरिता भदौरिया को भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों द्वारा ज्ञापन दिया गया कि हनुमान जी के मंदिर का पुनः निर्माण हो और हनुमान जी की मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाए्।
सदर विधायक द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और एसडीएम भरथना को मंदिर का सम्मान के साथ निर्माण कराने के सख्त निर्देश दिए,सदर विधायक के संज्ञान लेते ही तहसील भरथना के राजस्व निरीक्षक और अधिकारियों व थाना प्रभारी इकदिल की देखरेख में मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता श्याम चौधरी ,गौरव पंडित,युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल चौधरी,विक्रांत भदोरिया,सौरभ भदोरिया,संजय तिवारी,रामानंद चौबे,अनिल भदौरिया,विपिन भदोरिया,दीपक चौहान,अजय कुमार,अनुज तोमर,विशाल चौहान,महेश चौहान व सौरभ शर्मा रहे।
– रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा
हनुमान मंदिर में की गई तोड़फोड़ के विरुद्ध विधायक को दिया ज्ञापन, रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा
