झाँसी | गांधी रोड निवासी सुशांत जैन पर विवाद के बाद चार लोगों ने जानलेवा हमला करके उनका सिर फोड़ दिया | घायल सुशांत की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुटी है |
सुशांत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बुआ वर्षा जैन के घर चावला कॉलोनी गया था| वहां से बाहर निकलते समय पड़ोस में रहने वाले कैलाश सोनी ने अपने पुत्र मोंटी, शैंकी एवं पत्नी कमला के साथ हमला कर दिया| आरोपियों ने लोहे की रोड से उसका सिर फोड़ दिया| उसे बचाने के लिए जब बुआ वर्षा आगे आई, तब आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया |
घायल सुशांत ने पुलिस को सूचना दी| थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई| घायल सुशांत को अस्पताल ले जाया गया | कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश की जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
हमले के आरोप में पिता पुत्र समेत चार नामजद
